Crime talk

फेंक I P S ने की डॉक्टर से 14 करोड़ की ठगी ( डिजिटल अरेस्ट)

 अमेरिका से आए बूढ़े पति-पत्नी को फेंक आईपीएस ने 16 दिन रखा अरेस्ट और उनसे 14 करोड़ 85 लाख की ठगी की






 इस आर्टिकल में Crime talk ने अमेरिका से आए बूढ़े पति-पत्नी के साथ एक फेक आईपीएस ने जो ठगी की है उसके बारे में बताया है की एक बूढ़े पति-पत्नी जो डॉक्टर थे उन्होंने सारी जिंदगी वहां मेहनत की उसके बाद वह अपने देश इंडिया वापस आते हैं ताकि सेवा की जाए,  और गरीबों के इलाज गरीब बच्चों का फ्री में इलाज करते हैं,उनको किस तरह डिजिटल अरेस्ट किया जाता है उन्हीं के घर में बंदी बनाकर रखा जाता है और किस तरह से नकली पुलिस नकली आईपीएस और नकली जज के जरिए से उनकी बैंक अकाउंट की एक-एक जानकारी निकली जाती है ,और उनके बैंक से सारे पैसे निकाल लिए जाते हैं और यह इतनी बड़ी ठगी उनके साथ होती है ,जब इन्हें पता चलता है  तो यह कहते हैं कि हम देश सेवा के लिए आए थे, और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.




अमेरिका से आए बूढ़े पति-पत्नी को फेंक आईपीएस ने 16 दिन रखा अरेस्ट और उनसे 14 करोड़ 85 लाख की ठगी की

दिल्ली का ग्रेटर कैलाश 14 दिसंबर को डॉक्टर इन्द्रा तनेजा के पास एक कॉल आती है और कहा जाता है मैं टेलीकॉम अथॉरिटी इंडिया से बात कर रहा हूं, यह पूछती हैं क्या बात है आपने क्यों कॉल की उधर से कहा जाता है आपका यह नंबर हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है ,अब आप इस नंबर का यूज  नहीं कर सकती हैं यह हमारी आखिरी कॉल है इसके बाद कोई कॉल आपके पास नहीं आ सकती,  डॉक्टर इन्द्रातनेजा यह सुनकर बहुत परेशान हो जाती हैं और कहती हैं यह नंबर मेरे हर जानने वाले के पास है और यही मेरे हर काम में लगा हुआ है ,उधर से कहा जाता है आपकी 26 कंप्लेंन आ चुकी हैं आपकी उम्र क्या है डॉक्टर इंदिरा तनेजा बताती हैं मैं 77 वर्ष की हूं और मैं डॉक्टर हूं तो उधर से कहा जाता है कि आप 77 वर्ष की हैं पर आपको शर्म नहीं आती है आप गंदी वीडियो देखती हैं और गंदे कॉल्स करती हैं यह सुनकर डॉक्टर  इंद्रा तनेजा कहती हैं नहीं मेरे मोबाइल से तो नहीं देखा जाता और ना ही मैं ऐसे काम करती हूं, तो वह व्यक्ति बताता है कि आपका आधार कार्ड से एक नंबर निकाला गया है और उस नंबर मे  पैसे भेजे जाते हैं बताते हैं कि इस नंबर से बहुत आपत्तिजनक बातें और कॉल्स होती हैं और देश के खिलाफ भी शाजिश  हो रही हैं, यह इसी नंबर से होती हैं डॉक्टर महिला कहती हैं यह नंबर मेरा नहीं है , वह व्यक्ति कहता है पर यह आपके नाम पर रजिस्टर है और मैं जो इसमें जो इनकम हो रही है उसे देश विरोधी कार्य भी हो रहे हैं और यह आप ही के आधार कार्ड से निकला गया है, ऐसा ही चलता रहा तो आपको गिरफ्तार करना पड़ेगा.

https://www.crimestalk.com/2026/01/i-p-s-14.html


फेंक I P S ने की डॉक्टर से 14 करोड़ की ठगी ( डिजिटल अरेस्ट)

 इसके बाद व्यक्ति कहता है आप लाइन पर रहे आपसे बड़े साहब बात करेंगे यह कॉल डॉक्टर इंदिरा तनेजा के पास ऑडियो कॉल व्हाट्सएप से आई थी, लेकिन अचानक वीडियो कॉल पर दूसरा व्यक्ति दिखता है जो बताता है मैं आईपीएस ऑफिसर हूं मेरा नाम ए के गुप्ता है बात कर रहा हूं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि क्या आप अपना इंट्रोडक्शन दे सकती हैं, यह कहती हैं मेरा नाम डॉक्टर इंदिरा तनेजा है मैं दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहती हूं, पैशे से मैं डॉक्टर हूं उम्र मेरी 77 वर्ष है डॉक्टर इंदिरा तनेजा डरी हुई थी, वह व्यक्ति इसे कहता है मैडम आपको महाराष्ट्र मुंबई के कोलाबा स्टेशन में आना पड़ेगा यह कहती हैं दिल्ली से मुंबई बहुत दूर है, वह व्यक्ति कहता है ज्यादा नहीं 1335 किलोमीटर दूर है और आपको आना ही पड़ेगा आपने जहां खाता खुलवाया है और आपको पता है खाता खोलने में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं और आपका अंगूठा भी लगा हुआ है, इंद्रा तनेजा को समझ नहीं आ रहा था वह क्या करें डॉक्टर इंदिरा बताती हैं कि उन्होंने 35 साल अमेरिका का में डॉक्टर थी और समाज सेवा भी करती थी डॉक्टर इंदिरा तनेजा आईपीएस से बता रही थी और कह रही थी  मैं और मेरे पति  ओम तनेजा उन्होंने इंडिया में आईआईटी की, और अमेरिका में जॉब की यह अपनी नौकरी भी करते थे और समाज सेवा भी करते थे यह दोनों विवेकानंद जी को पढ़ते और फॉलो भी करते थे Crime talk  स्वामी विवेकानंद जी से प्रभावित होकर वक्त से पहले रिटायरमेंट लेकर अपने देश इंडिया सेवा करने आ जाते हैं 2015 में यह भारत आ जाते हैं और अपना कार्य करने लगते हैं, महिला डॉक्टर कहती हैं हम कई एनजीओ से जुड़े हुए हैं हम फ्री में इलाज करते हैं हम उत्तराखंड  यूपी, हर जगह जाते हैं और बच्चों का फ्री में इलाज करते हैं, उधर से आईपीएस फिर नॉर्मल अंदाज में कहते हैं आप परेशान ना हो आप एक लेटर लिखिए सुप्रीम कोर्ट के नाम हम इसे कोर्ट में जमा कर देंगे डॉक्टर इंदिरा लेटर लिखती हैं कि मेरे पति बीमार हैं उनके हार्ट की सर्जरी हुई है और वह एम्स से इलाज चल रहा है और वह उसे वक्त नहीं आ सकती हैं,  इसके बाद इन्हें एक तस्वीर दिखाई जाती है और कहते हैं क्या आप इसे पहचानती हैं,  डॉक्टर इंदिरा कहती हैं नहीं मैं इसे नहीं पहचानती आईपीएस कहते हैं इस व्यक्ति का नाम नरेश गोयल है,



फेंक I P S  ने की डॉक्टर से 14 करोड़ की ठगी ( डिजिटल अरेस्ट)

 इसके पास प्राइवेट जेड है और इसने 500 करोड़ का फ्रॉड किया है, इसके पार्टनर में आपका भी नाम आया है जो प्राइवेट जेड है उसमें आपके नाम का टिकट भी है और घोटाले में आपका नाम भी है और उनसे कहा जाता है कि आपको एक और पत्र सुप्रीम कोर्ट को लिखना होगा जिसमें आप यह लिखेंगे, कि मैं हर तरह से जांच करने में आपका साथ दूंगी मेरे बैंक अकाउंट आप चेक कर लीजिए यह सब होने के बाद वह आईपीएस कहता है अभी जो बातें हुई हैं यह आप किसी को नहीं बताएंगे , ना अपने बच्चों के साथ शेयर करेंगी, नहीं तो नरेश आपको या आपके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है या आपकी हत्या भी कर सकता है 25 दिसंबर को क्रिसमस डे है जिसकी छुट्टी रहेगी 26 को आपकी पेशी है यह सुनकर डॉक्टर इंदिरा तनेजा डर जाती हैं और कहती हैं हम कैसे जाएंगे, तो वह कहता है आप परेशान ना हो आपने जो लेटर लिखा है इनको दिखाकर मैं आपकी पेशी ऑनलाइन कर दूंगा और यह बातें 3 घंटे तक चलती रहती हैं डॉ तनेजा से यह पूछा जाता है कि आपके घर पर कौन-कौन आता जाता है और आपकी घर पर काम करने वाले कितने हैं और किन-किन लोगों से आपकी बातचीत होती रहती हैं,  26 को कॉल आती है और कॉल पर पूरी अदालत लगी हुई होती है जज साहब होते हैं वकील होते हैं, यह देखकर डॉक्टर तनेजा घबरा जाती हैं और जज से जब बात होती है तो वह अपनी पूरी कहानी बताती हैं कि जज साहब मैं अमेरिका में रहती थी मैं वहां से भारत आई हूं मदद करने के लिए , गरीबों की और वह बहुत दुखी होकर अपनी सारी  कहानी बताती हैं , जज  कहते हैं आप सही कह रही हैं , लेकिन जो जांच टीम कहती है आपको करना पड़ेगा मैं सिर्फ इतना कर सकता हूं कि इन जांच करने वाली टीमों से यह  कह सकता हूँ इन बुजुर्गों के साथ नरमी से पेश आए और उनके साथ आसानी करें और आसानी से इनकी जांच करें. Crime talk 



डा इन्द्रा तनेजा को डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाता है 

उनकी पूरी जानकारी ली जाती है जैसे आपके घर कौन-कौन आता है ,काम करने वाली किस वक्त आती है और किसी वक्त जाती है , कितने लोग घर के अंदर रहते हैं और आप कब बाहर जाते हैं और कब घर वापस आते हैं , फिर इनसे कहा जाता है आपको अपने सारे बैंक अकाउंट के एक-एक पैसों का हिसाब देना होगा यह अपनी सारी बैंकों की जानकारी देने लगते हैं , Crime talk ने इसी बीच इनका ड्राइवर अंदर आ जाता है और अपना एक्सरा दिखाता है , और कहता है मैंम यह देखकर बताइए मेरे घुटनों में क्या है और उधर वीडियो कॉल चल रही थी मैडम उसे इशारा करती हैं बाहर जाने के लिए और चुप रहने के लिए,  इतने में वीडियो कॉल पर आईपीएस यह देखकर भड़क जाता है और कहता है कि तुमने हमसे बात छुपाई तुम्हारे घर पर कोई भी बगैर पूछे अंदर आ जाता है, इन्होंने बताया कि नहीं यह हमारा ड्राइवर है ड्राइवर किसी भी वक्त घर आ जाता था क्योंकि यह बूढ़े पति-पत्नी ही घर पर थे ड्राइवर घर पर बेटे की तरह रहता था और इन्हें हर जगह ले जाया करता था ,आईपीएस इन्हें डर ता है धमकता है और कहता है कि आपके घर पर तो कोई नहीं आता आप बाहर जाकर देखिए कुछ लोग टहल रहे हैं, यह बाहर जाकर देखते हैं तो कुछ लोग नजर आते हैं वह आईपीएस कहते हैं सादी वर्दी में पुलिस वाले घूम रहे हैं ,अगर आपने जरा सी भी चलाकी दिखाई तो वह आपको अरेस्ट कर लेंगे ,और सारे मोहल्ले के सामने आपको अरेस्ट कर कर ले जाएंगे तो आपकी क्या इज्जत बाकी बचेगी , यह सब सोच कर महिला पति-पत्नी डर जाते हैं .


फेंक I P S  ने की डॉक्टर से 14 करोड़ की ठगी ( डिजिटल अरेस्ट)


अब यह और उनके बैंक अकाउंट से पैसे की सारी जानकारी लेते हैं, और यह हर बैंक जा जाकर अपने बैंक से पैसे ट्रांजैक्शन करवाते हैं और यह ड्राइवर से भी कुछ नहीं बताते हैं जबकि ड्राइवर पूछता है कि मैडम आज तक तो आप कभी इतना ज्यादा बैंक नहीं गई अब क्यों जा रही हैं, पर यह दोनों खामोश रहते हैं डरे हुए रहते हैं इनके खाते से 14 करोड़ 85 लाख की ठगी हो जाती है और इन्हें पता भी नहीं चलता है कि यह सारा फेक चल रहा है ,यह फेक आईपीएस है ,फेक पुलिस है ,और फेक जज भी है ,यह लास्ट डे पुलिस के पास जाती हैं और वह वीडियो कॉलिंग दिखती हैं उधर से आईपीएस पुलिस को गाली दे रहा था पुलिस फौरन समझ जाती है कि उनके साथ ठगी हो गई है , और इन्हें बताया जाता है फिर सारी मीडिया जमा होती है इन पति पत्नी से सारी जानकारी लेती है यह रो भी रहे थे और बता भी रहे थे कि हम तो इंडिया आए थे देश सेवा करने के लिए, हमारे बच्चे हमें बुला रहे थे की मम्मी पापा आप बूढ़े हो चुके हैं अपनी जिम्मेदारी खुद नहीं उठा सकते हैं, आप अमेरिका वापस आ जाइए आपने बहुत दिन सेवा कर ली, लेकिन हम जब गरीब बच्चों से मिलते थे उनका इलाज करते थे तो हमें बड़ी खुशी मिलती थी इसीलिए हम यहां से नहीं जा रहे थे.Crime talk 

दोस्तों जागरूक रहें सतर्क रहें सावधान रहें अगर आपके पास ऐसी कॉल आती है तो इस नंबर पर कॉल करके बताएं 19 30, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जरूर जाएं और बिल्कुल भी ना डरें, कि यह हमारा कुछ कर लेंगे और पुलिस से सारी बातें बताएं कुछ भी ना छुपाए.

हमारी बिनती है कि सरकार ऐसे लोगों को ढूंढे अरेस्ट करें और जिन-जिन के पैसे इन लोगों ने छीने हैं उन्हें वापस दिलाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ